
फार्मा फंड या हेल्थकेयर फंड -एक ख़ास तरह के सेक्टर से हैं जिनके अंदर फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में इन्वेस्टमेंट किया जाता हैं। 2016 तक फार्मा सेक्टर फंड ने बहुत ही अच्छा परफॉर्म किया। मगर 2016 से, उनका परफॉरमेंस गिर गया है।
हाल ही में, IT सेक्टर के फंड्स (जो ख़ुद भी पिछले कुछ समय से पिछड़ रहे थे ) में काफ़ी बढ़िया उछाल आया है। इसे देखते हुए और दूसरे कई कारणों से भी, अब लोगों को भरोसा है कि फार्मा सेक्टर में तेज़ी आएगी।
म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्ट
- डायरेक्ट म्युचुअल फण्ड में इन्वेस्ट करके ज़्यादा रिटर्न्स कमाएँ
- 2 मिनट से भी कम समय में इन्वेस्ट करना शुरू करें
- यह मुफ्त है
अगर आप फार्मा सेक्टर की परफॉरमेंस पर शर्त लगाना चाहते हैं तो यहाँ कुछ सबसे अच्छे फार्मा फंड्स दिए गए हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।
In this article
4 सबसे अच्छे फार्मा फंड्स (हेल्थकेयर सेक्टर फंड्स )
रिलायंस फार्मा फंड- Reliance Pharma Fund
इस म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने का उद्देश्य फार्मा सेक्टर और इनसे जुडी अन्य कंपनियों की इक्विटी या फ़िक्सड इनकम सिक्योरिटीज़ में इन्वेस्ट करके समान रूप से एक जैसे रिटर्न्स पाते रहना है।
कुछ सालों से इस फंड ने इसके बेंचमार्क- निफ़्टी फार्मा से ज़्यादा अच्छा परफॉर्म किया है।
ये ठीक-ठाक रिस्क वाला फण्ड है। यह फंड साइज़ 1948 करोड़ है और खर्च अनुपात 1.65%. है।
इस फंड की करीब करीब सारी राशि को इक्विटीज़ में इन्वेस्ट किया जाता है। इक्विटीज़ में इन्वेस्ट की गई ज़्यादातर राशि लार्ज कैप कंपनियों में इन्वेस्ट की जाती है, और बकाया राशि मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों में इन्वेस्टकी जाती है। सेक्टर एलोकेशन ख़ास तौर पर फार्मा सेक्टर में होता है और इसके बाद करीब 15% हेल्थकेयर सर्विसेज़ में होता है।
पहली बार इन्वेस्ट करने के लिए कम से कम राशि 5000 रुपये है और दूसरी बार से कम से कम 1000 रुपये इन्वेस्ट किए जाने चाहिए।
न्यूनतम सिप ( SIP) राशि 100 रुपये है।
रिलायंस फार्मा फंड के फंड मैनेजर
इस फंड के फंड मैनेजर शैलेष राज भान हैं।
रिलायंस फार्मा फंड का एनएवी(NAV): 142.2421 रुपये
रिस्क | ठीक-ठाक |
खर्च अनुपात (एक्सपेंस रेश्यो) | 1.65 % |
फंड साइज़ | 1948 करोड़ |
1 साल का रिटर्न | 15.29 % |
3 साल का रिटर्न | 1.31 % |
5 साल का रिटर्न | 15.02 % |
टॉप होल्डिंग्स | सेक्टर | साइज़ |
डिविस लैबोरेटरीज़ लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
एबॉट इंडिया लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
सनोफी इंडिया लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
सिप्ला लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
बायोकॉन लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
एसबीआई(SBI) हेल्थकेयर ऑपरच्युनिटिज फंड (नया नाम )- SBI Healthcare Opportunities Fund
एसबीआई(SBI) फार्मा फंड (पुराना नाम)
इस फंड का उद्देश्य, इकॉनमी के ऐसे सेक्टर में इक्विटी इन्वेस्ट करना है , जहाँ विकास हो रहा हो ताकि इन्वेस्टर्स की भी ज़्यादा से ज़्यादा ग्रोथ हो।
कुछ सालों से इस फंड ने इसके बेंचमार्क निफ़्टी फार्मा से बेहतर परफॉर्म किया है।
इस फंड के लिए 1 साल और 3 साल के रिटर्न्स नेगेटिव हो सकते हैं , लेकिन यह बेंचमार्क के मुकाबले बेहतर हैं। ये ठीक-ठाक रिस्क वाला फंड है। फंड का साइज़ 1133 करोड़ रुपये है और खर्च अनुपात 1.35% है।
इस फंड की लगभग सारी रकम इक्विटीज़ में इन्वेस्ट की जाती है। इक्विटीज़ में इन्वेस्ट की गई रकम का ज़्यादातर भाग लार्ज कैप और मिड कैप में, और फ़िर स्मॉल कैप में इन्वेस्ट किया जाता है। सेक्टर एलोकेशन ख़ास तौर पर फार्मा सेक्टर में होता है और इसके बाद करीब 14% हेल्थकेयर सर्विसेज़ में होता है।
पहली बार इन्वेस्ट करने के लिए कम से कम राशि 5000 रुपये है और दूसरी बार से कम से कम 1000 रुपये का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए। न्यूनतम सिप (SIP) राशि 500 रुपये हैं।
SBI फार्मा फंड के फंड मैनेजर
SBI हेल्थकेयर ऑपरच्युनिटिज फंड के फंड मैनेजर तन्मय देसाई हैं।
SBI फार्मा फंड का NAV: 120.2535 रुपये
रिस्क | ठीक ठाक |
खर्च अनुपात (एक्सपेंस रेश्यो) | 1.35 % |
फंड साइज़ | 1133 करोड़ |
1 साल का रिटर्न | -3.26 % |
3 साल का रिटर्न | -5.80 % |
5 साल का रिटर्न | 13.57 % |
टॉप होल्डिंग्स | सेक्टर | साइज़ |
सिप्ला लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
सन फार्मा लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
डिवीस लैबोरेटरीज लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
स्ट्राइड्स शासुन लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
एल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
यूटीआई(UTI) हेल्थकेयर फंड– UTI Healthcare Fund
इस म्युचुअल फंड का उद्देश्य ऐसी कंपनियों के शेयर में इन्वेस्ट करना होता है जो OTC प्रॉडक्ट्स , थोक दवाओं और फ़ॉर्मूलेशन् के रिसर्च, उत्पादन या मार्केटिंग का काम करती हों।
कुछ सालों से इस फंड ने इसके बेंचमार्क निफ़्टी फार्मा से कहीं बेहतर परफॉर्म किया है।
ये ठीक-ठाक रिस्क वाला फंड है। फंड का साइज़ 385 करोड़ रुपये है और खर्च अनुपात 1.92% है।
पहली बार इन्वेस्ट करने के लिए कम से कम राशि 5000 रुपये हैं और दूसरी बार से कम से कम 1000 रुपये का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए। न्यूनतम सिप ( SIP) राशि 500 रुपये है।
यूटीआई(UTI) हेल्थकेयर फंड के फंड मैनेजर
यूटीआई(UTI) हेल्थकेयर फंड के फंड मैनेजर वी श्रीवास्तव और रितेश राठौड़ हैं।
यूटीआई(UTI) हेल्थकेयर फंड का NAV : 84.7822 रुपये
रिस्क | ठीक ठाक |
खर्च अनुपात (एक्सपेंस रेश्यो) | 1.92 % |
फंड साइज़ | 385 करोड़ |
1 साल का रिटर्न | 4.25 % |
3 साल का रिटर्न | -4.22 % |
5 साल का रिटर्न | 10.82 % |
टॉप होल्डिंग्स | सेक्टर | साइज़ |
सिप्ला लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
सन फार्मा लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
फाइज़र लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
एल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड
इस म्युचुअल फंड का उद्देश्य है कि कम से कम 80% फंड फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर्स की कंपनियों के इक्वीटी और इक्विटी सम्बंधित उपकरणों में इन्वेस्ट किया जाए और लॉन्ग टर्म में पूँजी को बढ़ाया जाए।
हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जिस उद्देश्य से फंड में इन्वेस्ट किया गया था वो पूरा हो जाएगा। यह फंड रिटर्न्स की कोई गारंटी नहीं देता है।
कुछ सालों से इस फंड ने इसके बेंचमार्क निफ़्टी फार्मा से कहीं बेहतर परफॉर्म किया है।
इस फंड में ठीक ठाक रिस्क शामिल है। फंड का साइज़ 133 करोड़ रुपये है और खर्च अनुपात 1.26% है।
फंड की लगभग सारी राशि इक्विटीज़ में निवेशित है।
इक्विटीज़ में निवेशित ज़्यादातर राशि लार्ज कैप और मिड कैप में इन्वेस्ट की जाती है। सेक्टर एलोकेशन ज़्यादार फार्मा सेक्टर में होता है और बाकी का 4.5%अन्य सेक्टर्स में।
पहली बार इन्वेस्ट करने के लिए कम से कम राशि 5000 रुपये है और दूसरी बार से कम से कम 1000 रुपये का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए। न्यूनतम सिप ( SIP) राशि 500 रुपये है।
टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड के फंड मैनेजर
इस फार्मा सेक्टर के फंड मैनेजर रुपेश पटेल और सोनम उदासी हैं।
टाटा इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड का NAV : 8.6556 रुपये
रिस्क | ठीक ठाक |
खर्च अनुपात (एक्सपेंस रेश्यो) | 1.26 % |
फंड साइज़ | 133 करोड़ |
6 महीने का रिटर्न | -3.14 % |
1 साल का रिटर्न | 1.14 % |
3 साल का रिटर्न | 0 % |
टॉप होल्डिंग्स | सेक्टर | साइज़ |
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
सन फार्मा लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
आईपीसीए(IPCA) लैबोरेटरीज लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
डिवीस लैबोरेटरीज लिमिटेड | फार्मा | लार्ज कैप |
सिंजीन इंटरनेशनल लिमिटेड | फार्मा | मिड कैप |
निष्कर्ष
ऐसे निवेशक जो विशेषकर इन फंड्स में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि केवल इनका पिछला परफॉर्म ही मायने नहीं रखता, बल्कि भविष्य में इनका अलग-अलग कंपनियों में एलोकेशन भी इनके परफॉरमेंस और निवेशक को अच्छे रिटर्न्स देने में एक बड़ा योगदान देते हैं।
अगर आपको लगता है कि फार्मा सेक्टर भविष्य में अच्छे रिटर्न्स देगा, तो आप ऊपर बताए गए सेक्टर म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करके देख सकते हैं।
हैप्पी इन्वेस्टिंग!
0 Comments on "4 सबसे अच्छे फार्मा सेक्टर फंड: सिर्फ़ वो फार्मा फंड जिन्हें जानना आपके लिए काफ़ी है – The 4 best pharma funds you need to know about"