भारत में केवल 5 सर्वश्रेष्ठ इंडेक्स फंड हैं जिन्हें आपको जानना आवश्यक है ।
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इंडेक्स फंड इंडेक्स में इनवेस्ट करता है।
इसका मतलब है कि इंडेक्स फंड एक ही इंडेक्स में सभी शेयरों को अपने संबंधित इंडेक्स के रूप में खरीदता हैं, जिससे इंडेक्स के साथ बेहतर तालमेल के साथ परफॉर्मेंस देता है। इंडेक्स फंड को पैसिव फंड के नाम से भी जाना जाता है।
भारतीय शेयर बाजार में अधिकांश व्यापार अपने दो स्टॉक एक्सचेंजों पर होता है: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)।
सक्रिय रूप से मैनेज्ड म्यूचुअल फंड से विपरीत, इंडेक्स फंड एक विशेष इंडेक्स के रूप में परफॉर्मेंस को पैसिव रूप (निष्क्रिय रूप) से ट्रैक करते हैं। ये फंड बाजार से बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए नहीं हैं, लेकिन इंडेक्स के परफॉर्मेंस की नकल करते हैं।
इंडेक्स फंड अमेरिका जैसे विकसित देशों में बहुत लोकप्रिय हैं और अभी तक भारत जैसे विकासशील देशों में उतना लोकप्रिय नहीं हो पा रहा हैं, क्योंकि कई कंपनियां इंडेक्स से ज्यादा सफल हो रही हैं।
आइए 2018 में भारत में उपलब्ध 5 सर्वश्रेष्ठ इंडेक्स फंड देखें।
इंडेक्स फंड की श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ 5 म्यूचुअल फंड की योजनाएं यहां दी गई हैं:–
यह 1 जनवरी, 2013 को लॉन्च किया गया एक इंडेक्स इक्विटी ओरियंटेड म्यूचुअल फंड है। यह एक ऐसा फंड है जो हाई रिस्क वाला है और इसके लॉन्च के बाद से 12.43% का रिटर्न प्राप्त हुआ है।
इस फंड से प्रतिवर्ष प्राप्त रिटर्न:–
ड्यूरेशन | रिटर्न |
1 साल | 15.92% |
3 साल | 10.61% |
5 साल | 13.45% |
इस फंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:–
लॉन्च डेट | 1 जनवरी 2013 |
फंड कैटेगिरी | इक्विटी इंडेक्स |
प्लान टाईप | डायरेक्ट |
रेटिंग by Groww | 5 स्टार |
AUM (Fund Size) | ₹716 Cr |
रिसकोमेटर | थोड़ा ज्यादा |
मिनिमम SIP | ₹500 |
मिनिमम SWP | Not Supported |
Performance w.r.t its Benchmark | अपने लॉन्च के बाद कुल रिटर्न में अपने बैंचमार्क निफ्टी 50, से बेहतर परफॉरमेंस दिया है। |
Age of the fund | 5 years |
Expense Ratio | O.13% |
Exit load | NIL |
Type | Open ended |
यह योजना निफ्टी 50 इंडेक्स वाली कंपनियों के शेयरों में इन्वेस्ट करती है और passive investment के द्वारा निफ्टी 50 इंडेक्स के बराबर रिटर्न प्राप्त करने की ओर प्रयासरत रहती है।
यह 1 जनवरी, 2013 को लॉन्च एक इंडेक्स इक्विटी ओरियंटेड म्यूचुअल फंड है। यह एक ऐसा म्यूच्यूअल फंड है जिसमें हाई रिस्क होता है और इसके लॉन्च होने के बाद से 17.7 9% की दर रिटर्न दिया है।
इस फंड से प्रतिवर्ष प्राप्त रिटर्न:–
ड्यूरेशन | रिटर्न |
1 साल | 8.90% |
3 साल | 15.00% |
5 साल | 19.50% |
इस फंड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी:–
लॉन्च डेट | 1जनवरी 2013 |
Fund Category | Equity – Index |
प्लान टाईप | डायरेक्ट |
रेटिंग by Groww | 5 स्टार |
AUM (Fund Size) | ₹157 Cr |
रिसकोमेटर | हाई |
मिनिमम SIP | ₹1000 |
मिनिमम SWP | ₹500 |
Performance w.r.t its Benchmark | इसके लॉन्च होने के बाद से लगातार निफ्टी नेक्स्ट 50TRI में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है। |
Age of the fund | 5 years |
Expense Ratio | 0.45% |
Exit Load | O.25% |
Tyep | Open ended |
यह 31 दिसंबर, 2012 को लॉन्च किया गया एक इंडेक्स इक्विटी ओरियंटेड म्यूचुअल फंड है। यह बहुत अधिक रिस्क वाला फंड है। इसके लॉन्च के बाद से 12.43% की रिटर्न प्राप्त हुई है।
इस फंड से प्रति वर्ष प्राप्त रिटर्न:–
ड्यूरेशन | रिटर्न |
1 साल | 18.82% |
3 साल | 9.99% |
5 साल | 13.80% |
इस फंड की मुख्य जानकारी:–
Launch Date | 01 January 2013 |
Fund Category | Equity – Index |
प्लान टाईप | डायरेक्ट |
रेटिंग by Groww | 4 स्टार |
AUM (Fund Size) | ₹117 Cr |
रिसकोमेटर | वेरी हाई |
मिनिमम SIP | ₹500 |
मिनिमम SWP | ₹500 |
Performance w.r.t its Benchmark | अपने लॉन्च के बाद लगातार अपने बेंचमार्क S&P BSE सेंसेक्स TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है। |
Age of the fund | 5 year |
Expense Ratio | 0.85% |
Exit Load | 0.25% |
Tyep | Open ended |
इस फंड की योजना के अनुसार 80 से 90% पैसा इंडेक्स की 30 स्क्रिपस सेंसेक्स में इन्वेस्ट होगा । शेष धन अन्य नॉन इंडेक्स स्क्रिप्स में इन्वेस्ट किया जाएगा।
4.एचडीएफसी इंडेक्स फंड – निफ्टी प्लान – डायरेक्ट – HDFC Index Fund Nifty 50 Plan
यह इंडेक्स इक्विटी ओरियंटेड म्यूचुअल फंड 31 दिसंबर, 2012 को लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा फंड है जो मामूली हाई रिस्क वाला है लॉन्च होने के बाद से 15.44% की दर से रिटर्न दिया है ।
इस फंड से प्रतिवर्ष प्राप्त रिटर्न:–
ड्यूरेशन | रिटर्न |
1 साल | 15.93% |
3 साल | 10.61% |
5 साल | 13.34% |
इस फंड की मुख्य जानकारी:–
Launch Date | 1 जनवरी 2013 |
Fund Category | Equity – Index |
प्लान टाईप | डायरेक्ट |
रेटिंग by Groww | 4 स्टार |
AUM (Fund Size) | ₹312 Cr |
रिसकोमेटर | थोड़ा हाई |
मिनिमम SIP | ₹500 |
मिनिमम SWP | ₹500 |
Performance w.r.t its Benchmark | लॉन्च होने के बाद से लगातार अपने बेंचमार्क निफ्टी 50 से कुल रिटर्न में बेहतर परफॉर्म किया है। |
Age of the fund | 5 years |
Expense Ratio | 0.16% |
Exit Load | NIL |
Tyep | Open ended |
इस योजना मुख्य उद्देश्य सम अनुपात में S&P CNX निफ्टी सहित 50 स्क्रिपों में इन्वेस्ट करना है।
यह इंडेक्स इक्विटी ओरियंटेड म्यूचुअल फंड है जो 31 दिसंबर, 2012 को लॉन्च किया गया है। यह एक ऐसा फंड है जो थोड़े कम हाई रिस्क वाला है । इसके लॉन्च होने के बाद से 12.98% की दर से रिटर्न प्राप्त होता है।
इस फंड से प्रतिवर्ष प्राप्त रिटर्न:
ड्यूरेशन | रिटर्न |
1 साल | 18.49% |
3 साल | 10.64% |
5 साल | 13.80% |
इस फंड की मुख्य जानकारी:
Launch Date | 1 जनवरी 2013 |
Fund Category | Equity – Index |
प्लान टाईप | डायरेक्ट |
रेटिंग by Groww | 3 स्टार |
AUM (Fund Size) | ₹105 Cr |
रिसकोमेटर | थोड़ा हाई |
मिनिमम SIP | ₹500 |
मिनिमम SWP | ₹500 |
Performance w.r.t its Benchmark | लॉन्च होने के बाद से लगातार अपने बेंचमा बीएसई सेंसेक्स टीआरआई से बेहतर प्रदर्शन किया |
Age of the fund | 5 years |
Expense Ratio | 0.15% |
Exit Load | 0.25% |
Type | Opened |
इस योजना मे इन्वेस्ट का उद्देश्य निफ्टी 50 इंडेक्स वाली कंपनियों के शेयरों में इन्वेस्ट करना है और पैसिव निवेश द्वारा निफ्टी 50 इंडेक्स के बराबर रिटर्न हासिल करने का प्रयास होता है।
इंडेक्स क्या होता है ?
लोग अक्सर एक दिन बाजार में गिरावट के बारे में बात करते हैं, और दूसरे दिन बाजार में उछाल की बातें करते है। हालांकि, अगर आप स्टॉक टेबल को पढ़ते हैं, तो आपको पता चलेगा कि सभी शेयरों में वृद्धि या गिरावट नहीं होती है। कुछ शेयर होते हैं जो विपरीत दिशा में चले जाते है। इस बाजार का मतलब इंडेक्स होता है।
स्टॉक इंडेक्स या स्टॉक मार्केट इंडेक्स शेयर बाजार के एक वर्ग का माप होता है। एक्सचेंज पर सूचीबद्ध शेयरों में से कुछ समान स्टॉक चुने जाते हैं और एक इंडेक्स बनाने के लिए एक साथ मिले होते हैं।
साथ मिले हुए स्टॉक के मूल्यों का उपयोग इंडेक्स के मूल्य की गणना करने के लिए किया जाता है । स्टॉक की कीमत में कोई भी बदलाव इंडेक्स के मूल्य में बदलाव की ओर जाता है।
इस प्रकार इंडेक्स बाजार में बदलावों का संकेत देता है और बाजार का वर्णन करने के लिए इन्वेस्टरों और फाइनेंशियल मैनेजरों द्वारा उपयोग किया जाता है। यह इन्वेस्ट पर रिटर्न की तुलना भी करता है।
याद रखने वाली बातें
कोई भी म्यूचुअल फंड चुनने से पहले आपको बहुत सी बातों को देखना चाहिए जो आपके इन्वेस्टमेंट लक्ष्यों से मेल खाती हैं।
ये कुछ महत्वपूर्ण बाते हैं जिन्हें म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से पहले हमेशा याद रखना चाहिए:
1.हाई रेट्स : ज्यादा रिटर्न के कारण फंड में अंधाधुंध इन्वेस्ट न करें। उस समय के आधार पर इन्वेस्ट करें जितने समय के लिए आप इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
2. प्रत्येक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अलग होती है। अपने द्वारा इन्वेस्ट किए जाने वाले फंड का मूल्यांकन करें सिर्फ उसकी लोकप्रियता के कारण ही फंड में इन्वेस्ट न करें ।
3. सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) इक्विटी ओरियंटेड म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा और सुरक्षित विकल्प है।
4.म्यूचुअल फंड के लिए डायरेक्ट प्लान आपको म्यूचुअल फंड की दूसरी योजनाओं की तुलना में ज्यादा रिटर्न देता है।
5. STP उन सभी इन्वेस्टरों के लिए सबसे अच्छा है जो म्यूचुअल फंड योजनाओं में एक बार मे ही इन्वेस्ट करना चाहते हैं क्योंकि इस तरह, उन्हें कंप्रेटिव रिस्क इन्वेस्टमेन्ट का दोहरा लाभ मिलता हैं।
6. समय-समय पर अपने इन्वेस्ट का रिव्यू लेते रहे । कुछ हफ्तों में एक दो बार पर्याप्त है ।
इसके अलावा, म्यूचुअल फंड के बारे में कई तरह की झूठी बाते फैलाई जाती है जो बाजार में फैली रहती हैं। सबसे सफल इन्वेस्टर वे हैं जो फैली हुई अफवाहों को अनदेखा करते हैं और केवल ध्यान देने वाली बातों को समझते हैं।
आपको इन्वेस्टमेंट की शुभकामनाएं!